कश्मीर में Record Number में शामिल हुए प्रतिनिधि: G20 शेरपा (May 27, 2023)

679

TraveTv.News के इस कड़ी में निम्न्लिखित मुख्य ख़बरे हैं

  • G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक कश्मीर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर रूट पर फोकस करते हुए उड़ान 5.1 पेश किया। इस पहल का उद्देश्य भारत के दूर दराज़ के इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाना और हेलीकॉप्टरों के ज़रिये लास्ट- माइल कनेक्टिविटी स्थापित करना है।
  • IRCTC अब पर्यटकों के लिए लेकर आया है होटल बुकिंग प्लेटफार्म की सेवा। ये सेवा www.hotel.irctctourism.com पर उपलब्ध है। इस प्लेटफार्म पर बजट होटल्स के साथ ही थ्री एंड फाइव स्टार होटल्स के सभी आप्शन उपलब्ध हैं।
  • प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए त्रिपुरा सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को अपना नया brand एम्बेसडर बनाया है
  • नेपाल ने पाँच वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स को जोड़ते हुए हॉप ओन हॉप ऑफ बस सेवा शुरू की है। यह बस काठमांडू और ललितपुर में स्थित पर्यटन स्थलों के दर्शन कराएगी।
  • महाराष्ट्र सरकार ने पर्यटकों को आकर्षित करने के मकसद से 1 साल के अंदर 16 विभिन्न उत्सव करने की योजना बनाई है। पर्यटकों और सथानीय लोगों को इन फेस्टिवल के बारे में जानकारी देने के लिए महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम ने एक कैलेंडर जारी किया है।
  • उत्तराखंड के देहरादून से गोवा के लिए सीधी उड़ान शुरू हो गई है। इंडिगो की ये फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।
  • डोमेस्टिक सर्किट में तेज़ी से पैर फैलाते हुए, अकासा एयर ने कोलकाता को अपने 17वे डेस्टिनेशन के रूप में चुना है। अकासा एयर अब कोलकाता को सीधे बेंगलुरु और गुवाहाटी से जोड़ेगा।
  • क्लार्क्स होटल एंड रिसॉर्ट्स ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में अपनी प्रॉपर्टी लांच की है। रिसॉर्ट्स की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके सभी कमरों से वैली व्यू है और साथ ही रिसोर्ट के अंदर फलों के बाग़ भी है।
  • स्पेन के लिए वीज़ा प्रोसेसिंग टाइम में हुआ सुधार
    • साक्षात्कार:

      • अमिताभ कांत, जी-20 शेरपा, भारत सरकार
      • जी किशन रेड्डी, पर्यटन मंत्री, भारत सरकार
      • एलिसा रोबल्स-फ्रागा, निदेशक, भारत में स्पेन का पर्यटन कार्यालय