2047 तक 100 मिलियन का लक्ष्य (April 4, 2023)

583

TraveTv.News के इस कड़ी में निम्न्लिखित मुख्य ख़बरे हैं

  • G-20 टूरिज्म वोर्किंग ग्रुप मीटिंग में पर्यटन मंत्री ने 2047 तक 10 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक के लक्ष्य तक पहुँचने की उम्मीद जताई
  • एडवेंचर टूरिज्म की सुरक्षा के मद्देनज़र सरकार जल्द ही कानून लाने वाली है, जिसके अंतर्गत स्टेट लेवल सेफ्टी बॉडीज, नियमों का उलंघन करने पर दंड और इन्सुरंस स्कीम का प्रावधान होगा
  • एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार मेगा-एडवेंचर टूरिज्म ट्रेल्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। गंगा ट्रेल और उत्तर पश्चिमी हिमालयी ट्रेल्स, दोनों इस साल के अंत तक बन कर तैयार हो जायेंगे
  • अयोध्या को टूरिज्म मैप पर ज्यादा पोपुलर बनाने और यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने हेलीकाप्टर सेवा की शुरुआत की है
  • केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में प्रोजेक्ट एलीफेंट के 30 साल के सफल समापन का जश्न मनाने और संरक्षण प्रयासों को आवश्यक बढ़ावा देने के लिए गज उत्सव 2023 मनाएगा। यह दो दिवसीय उत्सव 7 और 8 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया जाएगा।
  • एयर इंडिया चार केबिन का विकल्प पेश करने वाली देश की पहली और एकमात्र एयरलाइन बन गई है। अब चुनिन्दा रुट्स पर फर्स्ट क्लास, बिजनेस क्लास, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी विकल्प उपलब्ध होंगे । नए केबिन क्लास सीट की बुकिंग 15 मई, 2023 से शुरू होगी।
  • भुवनेश्वर से पहली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट15 मई, 2023 को बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरेगी। इंडिगो एयरलाइन्स की ये फ्लाइट भुवनेश्वर और दुबई के बीच चलेगी
  • इंदौर और शारजाह के बीच सीधी उड़ान को नागर उडयन मंत्री ने हरी झंडी दिखाई। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इस फ्लाइट से मध्य प्रदेश और मिडिल ईस्ट देशों के बीच टूरिज्म बड़ी तादाद में बढने की उम्मीद है
  • भारतीय टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए श्रीलंका रामायण ट्रेल नए सिरे से तैयार कर रही हैऔर साथ ही रुचि रखने वालों के लिए एक अलग सीता ट्रेल का भी निर्माण किया जा रहा है
  • भोपाल से दिल्ली के बीच वन्दे भारत रेल की शुरुआत हुई

साक्षात्कार:

  • जी किशन रेड्डी, पर्यटन मंत्री, भारत सरकार
  • ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, नागर उड्डयन मंत्री, भारत सरकार
  • अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री, भारत सरकार