Explore Bir Billing (September 21, 2024)

99

TraveTv.News के इस कड़ी में निम्न्लिखित मुख्य ख़बरे हैं

  • कांगड़ा की घाटियों में बसा एक छोटा सा शहर बीर और उससे 14 किलोमीटर दूर एक और छोटा सा गांव बिलिंग हमेशा एक दूसरे से जुड़े रहते हैं क्योंकि साथ मिलकर वे भारत ही नहीं एशिया में सबसे अच्छी और दुनिया में दुसरे नंबर की सबसे बेहतरीन पैराग्लाइडिंग साइट बनाते हैं। इस साल 2 नवम्बर से बीर बिलिंग में paragliding की world championship होने वाली है।
  • बिलिंग गांव से paragliding लांच होता है जबकि लैंडिंग बीर में तिब्बती कॉलोनी के पश्चिमी छोर पर 14 किमी south में होती है, इसलिए दोनों मिलकर एक परफेक्ट adventure हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाते हैं।
  • मिनी धर्मशाला के नाम से मशहूर और भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में मशहूर बीर आपकी सभी एडवेंचर संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक बेहतरीन जगह है। माउंटेन बाइकिंग, हैंड ग्लाइडिंग, ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग का ज़िक्र किए बिना ही, बीर की घाटियों में रोमांच की लहरें तैरती रहती हैं। यहाँ की पहाड़ियाँ, हरे-भरे जंगल और खुला आसमान पैराग्लाइडिंग के लिए आदर्श हैं।
  • पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर तक होता है। इस दौरान मौसम सुहावना होता है, और हवा की गति भी उचित रहती है, जिससे उड़ान भरने में आसानी होती है। बीड़ में पैराग्लाइडिंग के लिए प्रशिक्षित और अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम उपलब्ध है। वे न केवल आपको सुरक्षा के उपाय बताएंगे, बल्कि उड़ान भरने की तकनीक भी सिखाएंगे। यह सुनिश्चित करता है कि आप सुरक्षित और मजेदार अनुभव का आनंद लें।
  • बीड़ में केवल पैराग्लाइडिंग ही नहीं, बल्कि अन्य रोमांचक गतिविधियाँ भी हैं। ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और कैम्पिंग जैसे विकल्प भी यहाँ उपलब्ध हैं। इसके अलावा, स्थानीय संस्कृति और भोजन का अनुभव करना भी एक अद्भुत अनुभव है। यहाँ के स्थानीय लोग अपने अतिथि सत्कार के लिए प्रसिद्ध हैं। क्योँ ये जगह धीरे धीरे पर्यटकों के बीच फेमस हो रहा है, इसलिए मौजूदा समय में कई अच्छे रेस्टोरेंट्स यहाँ पर खुले हैं , जहाँ लोकल Tibetan food जैसे थुप्पा, मोमो टूरिस्ट की पहली पसंद हैं।
  • बीर बिलिंग में paragliding के अलावा कुछ लोकल water फाल्स , tea गार्डन में भी visit किया जा सकता है। बीर की लैंडिंग साईट को सनसेट पॉइंट भी कहा जाता है इसलिए आपको paragliding नहीं करनी है तब भी ये डेस्टिनेशन आपके लिए अपने तरह के खास experience संजोय हुए हैं। इसके अलावा इस डेस्टिनेशन पर कई मोनेस्ट्री हैं जो यहाँ के लोकल कल्चर का आइना भी है, जिनका यहाँ पहुंचकर experience लिया जाना चाहिए।
  • Paravatah Boutique Homes, whoopers Homes, Atithi Homestay, H2H बीर यहाँ के कुछ सबसे बढ़िया accommodation option है।
  • बीड़ पहुँचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कांगड़ा है, जो लगभग 65 किलोमीटर दूर है। यहाँ से आप टैक्सी या बस द्वारा बीड़ पहुँच सकते हैं। यहाँ से बस या टैक्सी से पहुँच सकते हैं।
  • पैराग्लाइडिंग के साथ साथ इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय संस्कृति का एक्सपीरियंस इस डेस्टिनेशन को एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनता है। और अगर आप advenuture lover हैं तो फिर ये डेस्टिनेशन आपके लिए must है।