TraveTv.News के इस कड़ी में निम्न्लिखित मुख्य ख़बरे हैं
- आस्था आध्यात्म प्रकृति का सौंदर्य भारत की संस्कृति और वास्तुकला का experience अगर आप एक साथ लेना चाहते हैं तो हॉलिडे प्लान कीजिए एक डेस्टिनेशन के लिए जो मौजूद है उत्तरप्रदेश में और नाम है महोबा
- महोबा, जो झाँसी और खजुराहो के लगभग बीच में स्थित है। एक समय महोबा चंदेला राजवंश का एक प्रमुख क्षेत्र हुआ करता था। महोबा में एक प्रभावशाली पहाड़ी किला और man made झीलें हैं, जो उनके उल्लेखनीय इंजीनियरिंग कौशल को दर्शाती हैं। आज यह शहर सुपारी की खेती और ग्रेनाइट चट्टानों के लिए जाना जाता है।
- महोबा को एक्स्प्लोर करने की शुरुआत आप यहाँ मौजूद पौराणिक मंदिरों से कर सकते है। ककरामठ मंदिर, मदन मंदिर, मनिया देवी मंदिर इस स्थान के आध्यात्मिक महत्व को बढ़ाता है। मनिया देवी मंदिर के सामने स्थित है एक विशाल ग्रेनाइट स्तंभ, जो अपने आधार पर 18 फीट ऊंचा और 1.75 फीट चौड़ा है ।
- महोबा का समृद्ध इतिहास यहाँ की मानव निर्मित झीलों में दिखाई देता है , जिसमें कीरत सागर, सुरम्य मदन सागर, ,कल्याण सागर, विजय सागर और राहिला सागर प्रमुख हैं।
- विजय सागर bird sanctuary, प्रकृति प्रेमियों के लिए day स्पेंड करने के लिए बेहद अच्छी जगह है बर्ड watching का experience लेने के लिए अच्छी सुविधा यहाँ मौजूद हैं।
- महोबा पहुँच कर गोरखगिरि पहाड़ी पर जाने के लिए भी समय ज़रूर निकाले, खासकर वो जो एडवेंचर के शौक़ीन है। इस पहाड़ पर रॉक क्लाइम्बिंग जैसे adventures एक्टिविटीज develop की गई हैं। एनबीआरआई visit करके आप पान की खेती को विभिन्न चरणों में देख सकते हैं। पान की खेती के साथ साथ महोबा के flavored पान हर लिहाज़ से भारत के authentic culinary experience का हिस्सा है। इसके साथ ही यहाँ के लोकल फ़ूड , जो की बुंदेलखंड लोकल फ़ूड है , उसको भी ज़रूर experience कीजिए बुन्देलखंडी खाने में चना की दाल, रोटी, भटा अधिक खाया जाता है..यहाँ के कुछ लोकल flavours में माड़, डुबरी, सन्नाटा..लेकिन फ़ूड आर्डर करते समय थोडा तीख कम करने के लिए ज़रूर कहिए, क्योँ की बुन्देलखंडी खाने में तीखी मिर्चों का काफी इस्तेमाल किया जाता है।
- यहाँ घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच होता है। महोबा वैसे तो उत्तर प्रदेश में है लेकिन खजुराहो यहाँ से सबसे करीबी एअरपोर्ट है। हाल ही में बुंदेलखंड एक्सप्रेस बनने के बाद तो इस डेस्टिनेशन तक पहुँचने के लिए road नेटवर्क का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- महोबा में अभी तक कोई बिग ब्रांड accommodation नहीं है, लेकिन RRC Hotel, Hotel Hundred Palms Resort, Hotel Krishna Residency, Hotel Moon यहाँ रहने के लिए कुछ अच्छे विकल्प हैं।