Explore North East India (Jan 6, 2024)

128

TraveTv.News के इस कड़ी में निम्न्लिखित मुख्य ख़बरे हैं

  • SevenSisterStates मिलकर भारत के नार्थ ईस्ट एरिया को बहुत ही खूबसूरत बनाते है। पूर्वोत्तर भारत एक नेचुरल वंडरलैंड है, जो अपनी यूनिक सुन्दरता की वजह वर्ल्ड टूरिज्म मैप पर अपनी जगह बना रहा है। भारत सरकार भी नार्थ ईस्ट रीजन में टूरिज्म के विकास को बढ़ावा दे रही हैं। आज के एपिसोड में हम बात करेंगे नार्थ ईस्ट रीजन के कुछ lesser-known destinations की
  • सबसे पहले बात करते है उस डेस्टिनेशन की जहाँ भारत में सूर्य की किरण सबसे पहेले पड़ती हैं। हम बात कर रहें हैं अरुणांचल प्रदेश के डोंग की।
  • अपने भव्य पर्वत श्रृंखला और विशाल झरनों के लिए जाना जाने वाला मेघालय में एक बेहद खूबसूरत गाँव है नोंग्रीअत। नोंग्रीअत चेरापूंजी के जंगलों के बीच में एक छोटा सा गांव है।
  • पूर्वी खासी पहाड़ियों के अंदरूनी इलाकों में स्थित मावलिननॉंग गांव एशिया का सबसे स्वच्छ गांव है। भगवान के अपने बगीचे के रूप में भी जाना जाने वाला मावलिननॉन्ग को यूनेस्को नेवर्ल्ड हेरिटेज साईट घोषित किया है। इस डेस्टिनेशन पर एक एक सिंगल रूट ब्रिज है जो 1000 साल पुराना माना जाता है। मावलिननॉन्ग की जनजातियाँ अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए बहुत प्रतिबद्ध हैं।
  • उत्तर पूर्व भारत की जनजातियों के बारे में बात आने पर जीरो घाटी की जनजातियों का सबसे पहेले उल्लेख होता है। अपातानी जनजाति की महिलाएं अपने face tattoos और बड़े nose plugs लुक के लिए प्रसिद्ध हैं। यह घाटी हर साल आयोजित होने वाले शानदार ज़ीरो संगीत समारोह के लिए प्रसिद्ध है। इस कार्यक्रम को देखने के लिए दुनिया भर से संगीतकार और संगीत प्रेमी यहाँ आते हैं। उत्सव के अलावा जीरो अपने हरे-भरे चावल धान के खेत और उन धान के खेतों में bare hand fishing के लिए प्रसिद्ध है।
  • भारत के चावल के कटोरे के रूप में लोकप्रिय, चंपई भारत-म्यांमार सीमा के पास एक छोटा सा शहर है। इस शहर के घरों से सटे हरे-भरे धान के खेत और vineyards French countryside डेस्टिनेशन का एहसास कराते हैं। मुर्लेय्न national पार्क और Ri Dil lake इस डेस्टिनेशन के कुछ फेमस अट्रैक्शनस में से एक हैं