Explore PATAN (June 8, 2024)

195

TraveTv.News के इस कड़ी में निम्न्लिखित मुख्य ख़बरे हैं

  • traveltv में आज हम आपको जानकारी देंगे एक ऐसे डेस्टिनेशन की जो अपने हेरिटेज साइट्स के लिए भारत के टूरिज्म मैप पर एक विशेष स्थान बनता है। आज बात गुजरात के पाटन की।
  • यहाँ मौज़ूद साइट्स के बारे में आगे विडियो में जानकारी देंगे लेकिन इस डेस्टिनेशन का सबसे दिलचस्प पहलू है शौपिंग…वो भी इंडिया के ट्रेडिशनल attire और खासतौर पर साड़ियों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए ये डेस्टिनेशन स्वर्ग है। यहाँ की पटोला साड़ियां पूरे वर्ल्ड में अपने fine क्वालिटी और प्रिंट्स के लिए जानी जाती हैं। बीस हजार से बीस लाख के बीच बिकने वाली इन साड़ियों का दाम इस बात से तय होता है कि इसमें किया गया काम कितना fine होता है।
  • चलिए अब बात यहाँ मौजूद हेरिटेज sites की कर लेते हैं। Rich history, vibrant culture, beautiful architecture को समेटे हुए कई साइट्स यहाँ पर है। शुरुआत करते हैं रानी-की-वाव या रानी की बावडी से जो यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज site की लिस्ट में शामिल है। यह जगह सरस्वती नदी के तट पर स्थित है। architectural marvel का अद्भुत नमूना ये जगह पेश करती है। इसका डिजाइन उल्टे मंदिर की तरह है। यह सात लेवेल्स वाली सीढ़ियों में विभाजित है।
  • अब बात शंखेश्वर जैन मंदिर की। भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित, यह जैन तीर्थयात्रियों का एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थान है। इस मंदिर का निर्माण1811 में किया गया था। इस मंदिर में भगवान शंकेश्वर की 182 से. मी. ऊंची मूर्ति है, जो सबसे बड़ा आस्था और आकर्षण का केंद्र है।
  • पाटन में ही वडनगर गांव एक खुबसूरत डेस्टिनेशन है , यहाँ का सबसे लोकप्रिय बौद्ध विहार अपने स्तूपों के लिए जाना जाता है। इसमें एक खुला केंद्रीय प्रांगण भी है। इस बौद्ध विहार के चारों ओर नौ कक्षों का निर्माण इस तरह से किया गया था कि वे एक स्वस्तिक का पैटर्न बनता हैं। वडनगर अपने खूबसूरत तोरणों के लिए भी प्रसिद्ध है। लाल और पीले बलुआ पत्थरों से बना 40 फिट की ऊंचाई वाला कीर्ति तोरण इनमें सबसे प्रसिद्ध है।
  • अंबाजी का भव्य मंदिर 51 शक्ति पीठों में से एक है, जो पाटन में ही स्थित है। ये मंदिर मंदिर राजस्थान के प्रसिद्ध हिल स्टेशन माउंट आबू से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
  • पाटन में एक अपने ही तरह का अनोखी वाइल्ड life sentury है , इस sentury में लगभग 3,000 जंगली गधे हैं। यह अभ्यारण्य कच्छ की खाड़ी में, कई विदेशी पक्षियों के प्रवास मार्ग पर स्थित है। लगभग 75,000 पक्षी प्रतिवर्ष यहां घोंसला बनाते हैं। यहां रुकने वाले पक्षियों में मिस्र, साइबेरिया, यूरोप, ईरान, और इराक से आने वाले पक्षी हैं। इसके अलावा सहस्त्रलिंग टैंक इस डेस्टिनेशन पर experience की जानी वाली जगहों में प्रमुख हैं। इसके अलावा फॅमिली के साथ एन्जॉय करने के लिए यहाँ वाटर पार्क्स भी हैं।
  • अहमदाबाद एअरपोर्ट यहाँ के सबसे नजदीकी एअरपोर्ट है जो सभी मेजर मेट्रो सिटीज से डायरेक्टली कनेक्टेड है l पाटन में धीरे धीरे बड़े ब्रांडेड होटल अपनी दस्तक दे रहें हैं , फिलहाल यहाँ कइ 3-4 स्टार होटल्स एंड रिसॉर्ट्स हैं। यहाँ पर अक्टूबर से मार्च के बीच ही यात्रा करना रेकोम्मेंदाब्ले है।