Explore Pelling (May 18, 2024)

211

TraveTv.News के इस कड़ी में निम्न्लिखित मुख्य ख़बरे हैं

  • भारत के कोने कोने में छिपे हुए hill स्टेशन की खोज करते हुए ट्रेवल टीवी पर आज बात पेलिंग की। राजसी हिमालय की गोद में बसे सिक्किम में स्थित पेलिंग एक hidden gem है, जो अपनी Unique beauty and serene landscapes के लिए यात्रियों को लुभाता है। ये डेस्टिनेशन उन travellers के लिए बेस्ट आप्शन है जिनका मक्सद शांत छुट्टियाँ बिताना है ना कि खूब घूमना फिरना। Breathtaking scenery, rich cultural heritage and adventure experiences की मिली जुली itineraries इस hill स्टेशन को एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाती है।
  • Culture और history में दिलचस्पी रखने वालों के लिए, पेलिंग सिक्किम की समृद्ध विरासत की एक झलक पेश करता है। पेमायांग्त्से मठ, इस क्षेत्र के सबसे पुराने और सबसे महत्वपूर्ण मठों में से एक, पेलिंग की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जड़ों का एक प्रमाण है। 17वीं शताब्दी के इस मठ में प्राचीन कलाकृतियाँ, धार्मिक पांडुलिपियाँ और उत्कृष्ट पेंटिंग मौजूद हैं।
  • तिब्बती और सिक्किमी स्वाद से प्रभावित लोकल फ़ूड travellers के taste बुड्स को बहुत सुकून देता है। थुकपा, मोमोज़ और गुंड्रुक जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद यहाँ पर टूरिस्ट ले सकते हैं, जो travellers को ओवरआल एक लाजवाब कलिनरी experience देता है।
  • पेलिंग के आसपास ट्रेकिंग ट्रेल्स सांगा, चोलिंग मठ और रबडेंट्से खंडहर जैसे सुंदर स्थानों तक ले जाते हैं, जो adventure and historical exploration का परफेक्ट ब्लेंड पेश करते हैं l खेचियोपालरी झील, जिसे विशिंग झील के नाम से भी जाना जाता है, हरे-भरे जंगलों और पहाड़ियों से घिरा एक पवित्र स्थल है जहाँ ज़रूर जाना चाहिए।
  • पेलिंग के सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक निस्संदेह कंचनजंगा का शानदार दृश्य है, जो दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा पर्वत है। विशेष रूप से sunrise के दौरान, बर्फ से ढके इस विशाल दृश्य को देखना एक अनूठा experience है। 7,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित पेलिंग स्काईवॉक से कंचनजंगा रेंज को देखना बेहद सुखद अनुभव देता है।
  • पेलिंग 2000 मीटर की ऊंचाई पर है, जहां गर्मियों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है और सर्दियों में यहाँ तापमान1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आजाता है। लगभग हर hill डेस्टिनेशन की तरह ही गर्मियों में यहाँ मौसम सुहाना होता है। पेलिंग की यात्रा वर्ष के हर समय की जा सकती है, हालाँकि, मानसून के मौसम में यात्रा से बचना बेहतर रहता है। मानसून का मौसम जुलाई से सितंबर तक होता है।
  • धीरे धीरे ये डेस्टिनेशन डोमेस्टिक travellers के बीच लोकप्रिय होना शुरू हुआ है, इसलिए यहाँ होटल रूम्स की संख्या में इजाफा हो रहा है और इनमें भी हर बजट ग्रुप के लिए आप्शन के साथ।